{"_id":"63ccc09cba7c0d611603d6ce","slug":"fire-in-kitchen-material-shop-at-raipur-chhattisgarh-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: किचन सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग, दो गाड़ी समेत लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: किचन सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग, दो गाड़ी समेत लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा तफरी
Sun, 22 Jan 2023 10:21 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:21 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फूल चौक में भीषण आग लगने से एक किचन सामग्री की दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। घटना रविवार सुबह 6 बजे के आसपास की है।
विज्ञापन
फूल चौक स्थित दुकान में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फूल चौक में भीषण आग लगने से एक किचन सामग्री की दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। घटना रविवार सुबह 6 बजे के आस-पास की है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही।
विज्ञापन
भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना में दो गाड़ी भी जलकर पूरी तरह से राख हो गई है। वहीं एक कार के भी जलने की बात कही जा रही है। आग लगने से घर में कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। राहत की बात ये है कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'एक घंटे बाद भी नहीं पहुंचे बिजली कर्मचारी'
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दमकल टीम को बिजली के तारों की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद बिजली विभाग से संपर्क किया गया था, लेकिन वहां से कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी-अधिकारी घटना के एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने शार्टसर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है।