{"_id":"6357d0eb34e2233d146b3b2b","slug":"fire-broke-out-on-rama-magneto-mall-second-floor-in-chhattisgarh-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मैग्नेटो मॉल के सेकेंड फ्लोर पर लगी आग, अंदर फंसे लोगों को निकाला गया, दूर से दिख रहा धुएं का गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मैग्नेटो मॉल के सेकेंड फ्लोर पर लगी आग, अंदर फंसे लोगों को निकाला गया, दूर से दिख रहा धुएं का गुबार
Tue, 25 Oct 2022 06:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:19 PM IST
सार
गनीमत रही कि दिवाली होने के कारण मॉल में लोगों की भीड़ नहीं है। अंदर आने से अब लोगों को रोका जा रहा है और एंट्री बंद कर दी गई है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान धुएं का गुबार बाहर तक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बिलासपुर स्थित रामा मैग्नेटो मॉल में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित रामा मैग्नेटो मॉल में मंगलवार शाम को आग लग गई है। मॉल के सेकेंड फ्लोर पर स्थित दुकान में आग लगने की सूचना की है। दूर से ही मॉल से निकलने वाले धुएं का गुबार दिख रहा है। इस दौरान अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र में श्रीकांत वर्मा मार्ग पर रामा मैग्नेटो मॉल स्थित है। मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे लोग मॉल में थे। इसी दौरान सेकेंड फ्लोर स्थित एक दुकान से धुआं उठने लगा। यह देखकर मॉल में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इससे पहले कि लोग समझ पाते मॉल में धुआं भरना शुरू हो गया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से मॉल को खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन
गनीमत रही कि दिवाली होने के कारण मॉल में लोगों की भीड़ नहीं है। अंदर आने से अब लोगों को रोका जा रहा है और एंट्री बंद कर दी गई है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान धुएं का गुबार बाहर तक दिखाई दे रहा है। मॉल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है। वहीं पुलिस लोगों को वहां से हटाकर रास्ता साफ कराने का प्रयास कर रही है।