Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fire broke out in raw material department of Bhilai Steel Plant

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग की चिंगारी बनी वजह

Thu, 28 Dec 2023 12:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Dec 2023 12:59 PM IST
सार

भिलाई स्टील प्लांट के रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से आग लगाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।
 

विज्ञापन
fire broke out in raw material department of Bhilai Steel Plant
भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया का सबसे बड़ा प्लांट बीएसपी स्टील प्लांट में फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है। लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। इस दौरान प्लांट में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने की घटना के बाद सभी अपनी जान बचाकर भाग गए। आग की सूचना बीएसपी फायर ब्रिगेड को दी गई और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट के रॉ मैटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर ऑयल का लीकेज हो रहा था। किसी भी कर्मचारी ने लीकेज ऑयल पर ध्यान नहीं दिया और आज सुबह उस स्थान पर वेल्डिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से आग लगाने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही मौके पर बीएसपी के फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही, प्रबंधन के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस घटना से काफी नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed