फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   FIR Against Seven For Vandalizing House In Rajnandgaon

Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष के रिश्तेदारों की गुंडई, जबरदस्ती मकान में घुसे, तोड़फोड़ की

Wed, 14 Dec 2022 07:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Dec 2022 07:39 PM IST
सार

आरोप है कि 10 जून 2021 को कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर मकान में घुस आए। उन्होंने मेन गेट पर लगा ताला तोड़ दिया और अंदर भी तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस मामले में पहले भी अंबागढ़ थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन एफआईआर  दर्ज नहीं की गई। 

विज्ञापन
FIR Against Seven For Vandalizing House In Rajnandgaon
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट सहित तमाम धाराओं में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि जमीन विवाद के चलते उनके परिवार के लोग ताला तोड़कर घर में घुस गए। खेत में काम कर रहे मजदूरों को धमकी दी और गाली-गलौज की। पुलिस ने इसमें मंगलवार रात सात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामला अंबागढ़ चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में रामनरेंद्र नेताम की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम जादू टोला में उसकी पैतृक जमीन है। इस पर मकान बना हुआ है। आरोप है कि 10 जून 2021 को कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर मकान में घुस आए। उन्होंने मेन गेट पर लगा ताला तोड़ दिया और अंदर भी तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


इस दौरान खेत में काम कर रहे मजदूरों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रामखिलावन नेताम, सुनीता बाई, इंदिरा बाई, नम्रता नेताम, तिलकराम, दसरी बाई, हेमु लाल गोड़ सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इस मामले में पहले भी अंबागढ़ थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन एफआईआर  दर्ज नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed