फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   FIR against Congress MLA Shailesh for allegedly violating prohibitory orders people gather to get free ration

छत्तीसगढ़: विधायक निवास के बाहर राशन लेने भीड़ उमड़ी, कांग्रेस एमएलए के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 30 Mar 2020 09:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 30 Mar 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
FIR against Congress MLA Shailesh for allegedly violating prohibitory orders people gather to get free ration
शैलेश पांडे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर कथित तौर पर सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है। उन्होंने बिलासपुर में मुफ्त राशन देने की घोषणा की जिसके बाद उनके घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने कहा, 'हमें जानकारी मिली थी कि बड़ी संख्या में लोग आवश्यक वस्तुओं को लेने के लिए विधायक के आवास पर एकत्र हुए हैं। वहां पर लगभग एक हजार लोग थे। यह राज्य सरकार द्वारा लगाई गई धारा 144 का उल्लंघन है। भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 279 के तहत कार्रवाई की जाएगी।' 
विज्ञापन


कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में धारा 144 लगाई हुई है। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए पांडे ने कहा, 'जब मैं अपने आवास पर पहुंचा तो वहां बहुत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। मैंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा को इसकी जानकारी दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस को फोन करके भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कहा। मैं बस जरुरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा था, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उस वक्त पुलिस ने भीड़ को रोका क्यों नहीं? यह अपराध कैसे हो सकता है? मैंने लोगों को आने के लिए नहीं कहा था।'
 

विधायक का कहना है कि लोग वहां इसलिए आए क्योंकि कर्फ्यू में ढील दी गई। पुलिस को लोगों को रोकना चाहिए था। उन्होंने इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुझे नहीं पता कि आखिर पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed