फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fighting between two groups in Durg Of Chhattisgarh two people died many injured

हैवानियत: युवक को पहले डंडे से पीटा, फिर फरसे से काटा, पत्थर से कुचला, कैमरे में कैद हुई निर्मम हत्या की घटना

Mon, 09 Jan 2023 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Jan 2023 10:30 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान आरोपी युवकों ने दूसरे गुट के युवक को लाठी, डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा, तो फरसे से काटा, फिर भारी पत्थर कुचलकर युवक की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Fighting between two groups in Durg Of Chhattisgarh two people died many injured
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान आरोपी युवकों ने दूसरे गुट के युवक पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। युवक को पहले लाठी, डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा, तो फरसे से काटा, फिर भारी पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे गुट के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतकों में सूरज चौधरी और मनोज चौधरी शामिल हैं। घटना में शामिल 15 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह का फिलहाल, खुलासा नहीं हो सका है। सीसीटीवी फुटेज में घटना में शामिल लोगों की शिनाख्त की जा रही है। घटना पुरानी भिलाई थाना इलाके के हथखोज की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भिलाई थाना इलाके के हथखोज इंडस्ट्रियल इलाके में अवैध कबाड़ चोरी करने वाले दो गुटों में आपस में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मनोज चौधरी (34) निवासी इंदिरा नगर हथखोज और सूरज चौधरी (34) निवासी हथखोज थाना पुरानी भिलाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।


15 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुरानी भिलाई थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों में हथखोज, खुर्सीपार और दो आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं।

20 लड़कों को बुलाकर बोला हमला
दरअसल, दोनों गुटों में चोरी की जानकारी पुलिस को देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। एक गुट सूरज और मनोज चौधरी तो दूसरा गुर राहुल और संतोष यादव का बताया जा रहा है। पिछले 2-3 दिनों से दोनों गुटों में विवाद हो रहा था। देर रात हथखोज एचटीसी कंपनी के सामने मैदान में राहुल और संतोष गुट ने खुर्सीपार से 20 लड़कों को बुलाकर सूरज और मनोज पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed