फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fierce fight between ABVP and NSUI workers in Raipur, video viral

रायपुर में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट: जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 05 Oct 2023 05:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 05:24 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में कॉलेज छात्रों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया है। दो गुटों के बीच जमकर लात-घुसे बरसे। यह मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र के दुर्गा कॉलेज का है, जहां छात्रों के बीच जमकर मार पीट हुई है।

विज्ञापन
Fierce fight between ABVP and NSUI workers in Raipur, video viral
रायपुर में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में कॉलेज छात्रों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया है। दो गुटों के बीच जमकर लात-घुसे बरसे। यह मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र के दुर्गा कॉलेज का है, जहां छात्रों के बीच जमकर मार पीट हुई है। आरोप है कि एबीवीपी के छात्र नेता समेत कार्यकर्ता पीएससी मामले में घेराव के लिए समर्थन मांगने के लिए दुर्गा कॉलेज गए थे। इस दौरान कैंपस में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन


दुर्गा कॉलेज के कैंपस में ही एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेता और कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक बेल्ट से मार रहा है, तो वहीं दूसरे पार्किंग से साइकिल उठाकर फेंककर मर रहा है। दोनों दलों के कार्यकर्ता जमकर भिड़ें। 
विज्ञापन


रायपुर के एबीवीपी और एनएसयूआई के युवा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश दिखा। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसका वीडियो पास खड़े युवक ने बनाई है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। काफी देर झगड़ा चलने के बाद कॉलेज के मेन गेट को बंद किया गया। इससे झगड़ा थोड़ा शांत हुआ। पूरा मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed