फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   female employee found dead in hospital room in korba

Korba: अस्पताल के कमरे में मृत मिली महिला कर्मचारी, परिजन बोले- दामाद शराबी है, उत्पीड़न से तंग थी

Tue, 13 Dec 2022 05:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जया नविवाहिता थी। मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई तहसीलदार से कराई गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
female employee found dead in hospital room in korba
जया यादव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक अस्पताल के कमरे में मंगलवार को महिला कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत में मिला है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है। आरोप है कि दामाद शराबी है और उसके उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मानिकापुर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


सुबह काम पर निकली थी, फिर नहीं लौटी
जानकारी के मुताबिक, मुड़ापार बस्ती निवासी जया (30) की शादी लक्ष्मणपुर निवासी रवि यादव से करीब पांच साल पहले हुई थी। दोनों का चार साल का एक बेटा भी है। रवि हमाली का काम करता है और शराब पीने का आदी है। वहीं जया एक अस्पताल में काम करती थी। वह मंगलवार सुबह करीब 6 बजे काम पर जाने के लिए निकली थी, लेकिन फिर नहीं लौटी। 
विज्ञापन




अस्पताल स्टाफ ने कमरे में पड़ा देखा
इस दौरान अस्पताल के एक स्टाफ ने जया को कमरे में पड़ा हुआ देखा। उसकी हालत देख अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने जया को मृत घोषित कर दिया। साथ ही मामले की जानकारी जया के परिजनों को दी। वहीं जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले- पति की हरकतों से परेशान थी
जया के भाई मनमोहना यादव ने बताया कि तीन दिनों से वह किसी काम से बाहर गया था। उसकी बहन से हमेशा बातचीत होती थी, लेकिन कुछ दिनों से वह मायूस और चुपचाप थी। फोन करने पर भी बात नहीं करती थी। मनमोहना ने बताया कि जया ने कुछ दिनों पहले फोन कर के बताया था कि वह रवि की हरकतों से बेहद परेशान है और कर्जे में भी डूबी हुई है।


पति की प्रताड़ना से खुदकुशी का आरोप
जया का पति रवि यादव हमाली का काम करता है। आरोप है कि जो भी रुपये मिलते उसे शराब पीकर उड़ा देता है। इसके चलते जया काफी परेशान रहती थी। बच्चे की पढ़ाई और भरण-पोषण की चिंता को लेकर उसने एक प्राइवेट अस्पताल में साफ-सफाई का काम करना शुरू किया था। मनमोहना का आरोप है कि उसकी बहन के साथ जरूर कुछ हुआ है, जिसके चलते उसने जान दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed