फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Female employee caught stealing in SECL central workshop in korba

Korba:एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप में चोरी करते पकड़ी गयी महिला कर्मचारी, घर से सिल्वर की सिल्ली और तांबा बरामद

Fri, 25 Nov 2022 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 04:04 PM IST
सार

पकड़े गए माल की कीमत लगभग एक लाख की बताई जा रही है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के पति के मौत के बाद पिछले कुछ वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति में एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप में फिटर के पद पर महिला पदस्थ थी।

विज्ञापन
Female employee caught stealing in SECL central workshop in korba
चोरी करते पकड़ी गयी महिला कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एसईसीएल की सेंट्रल वर्कशॉप में कार्यरत महिला कर्मचारी को मानिकपुर चौकी पुलिस ने चोरी करने के आरोप में पकड़ा है। पकड़ी गई महिला सेंट्रल वर्कशॉप की कर्मचारी है जो फिटर के पद पर पदस्थ है। इंद्रजीत कौर नामक महिला ड्यूटी के दौरान वर्कशॉप में रखे वजनी तांबा के सिल्ली, कॉपर वायर को रोज चोरी कर बैग में भर कर घर लेकर जाती थी।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और उसके एसबीएस स्थित क्वाटर पर दबिश दी तो काफी मात्रा में तांबा और  सिल्वर बरामद किया गया। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

पकड़े गए माल की कीमत लगभग एक लाख की बताई जा रही है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के पति के मौत के बाद पिछले कुछ वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति में एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप में फिटर के पद पर महिला पदस्थ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed