फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Father-in-law and daughter-in-law died due to electric shock in Durg

Durg: करंट लगने से बहू और ससुर की मौत, नहाने के बाद कपड़े सुखाने गई थी मंजू

Tue, 19 Mar 2024 04:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Tue, 19 Mar 2024 04:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करंट बहू और ससुर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बहू नहाने के बाद कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। वहीं, ससुर उसे बचाने पहुंचा था और वह भी करंट की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Father-in-law and daughter-in-law died due to electric shock in Durg
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती में रहने वाले शेखर सोनकर और उनकी बहू मंजू सोनकर की करंट की लगने से मौत हो गई। घटना को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना को शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उड़िया बस्ती में रहने वाली मंजू सोनकर रोज की तरह मंगलवार को घर के पीछे लोहे की पाइप में रोजाना की तरह कपड़े सुखाने गईं थी। इसी दौरान बिजली के टूटे तार से चिपक गई। इसके बाद ससुर भी बहू को छुड़ाने के लिए गया वहां गया और वह भी करंट की चपेट में आ गया।  
विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव बताया कि कल शाम आंधी तूफान के कारण बिजली का तार टूटे गया था, जिसके संपर्क में आने से मंजू और उसके ससुर शेखर सोनकर की मौत हो गई है। मृतक परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। ससुर बाजार में सब्जी का व्यवसाय करता है। वहीं, मृतका का पति पेंटर है और उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed