फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmers will receive sugar at Rs 30 per kg: Distribution begins at Bhoramdev factory; highest recovery in the

किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर: भोरमदेव कारखाने में वितरण शुरू, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

Sun, 13 Sep 2026 09:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 13 Sep 2026 09:15 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 रुपए प्रति किलो की दर से प्रत्येक किसान को 50 किलो शक्कर देने की योजना का शुभारंभ किया। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब शेयरधारी किसानों को रियायती दर पर शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
Farmers will receive sugar at Rs 30 per kg: Distribution begins at Bhoramdev factory; highest recovery in the
उप मुख्यमंत्री ने शक्कर कारखाना परिसर में डोम निर्माण की घोषणा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की शुरुआत की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 रुपए प्रति किलो की दर से प्रत्येक किसान को 50 किलो शक्कर देने की योजना का शुभारंभ किया। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब शेयरधारी किसानों को रियायती दर पर शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 में देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन की ओर से मिले एफिशिएंसी अवार्ड के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन


किसानों की सुविधा के लिए डोम बनाने की घोषणा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों की सुविधा के लिए शक्कर कारखाना परिसर में डोम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भोरमदेव कारखाना किसानों का अपना कारखाना है और इसकी मजबूती किसानों की भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 4,686 नए किसानों को शेयरधारी बनाया गया है। अब करीब 28 हजार शेयरधारी किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की दर से 50 किलो शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई का लक्ष्य
विजय शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष कारखाने में 2.55 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई थी। इस वर्ष इसे बढ़ाकर 4 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कारखाने से अनुबंध करने और गन्ना उपलब्ध कराने की अपील की।

लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 में देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल की है। इसके लिए कारखाने को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण पत्र और एफिशिएंसी अवार्ड मिला है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ कारखाने की नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण गन्ने का परिणाम है। किसानों, कारखाना प्रबंधन और सहकारिता की भावना से कारखाने को नई पहचान मिली है।


त्योहारों में किसानों के घर पहुंचेगी मिठास
मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि त्योहारों के बीच किसानों को रियायती दर पर शक्कर मिलना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कवर्धा के किसानों की मेहनत ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। सरकार का प्रयास गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उत्पादन बढ़ाने का है। उन्होंने किसानों के हित में बोनस बढ़ाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed