फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   farmers protest outside bank due to paddy amount in janjgir-champa

Janjgir-Champa: धान का पैसा खाते में आया, हाथ में नहीं, बैंक की लाइन में देर रात तक लगे रहे किसानों का हंगामा

Tue, 27 Dec 2022 03:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Dec 2022 03:07 PM IST
सार

जिला सहकारी बैंक जांजगीर के मैनेजर रेशमलाल तिवारी ने बताया कि सर्वर डाउन और बिलासपुर से राशि देर से मिल रही है। इसके चलते शाम 3 से 4 बजे तक का समय लग रहा है। इसलिए समस्या हो रही है। गार्ड के माध्यम से व्यवस्थित लाइन लगाकर राशि का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
farmers protest outside bank due to paddy amount in janjgir-champa
सहकारी बैंक के बाहर किसानों का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद रकम बैंक खातों में तो आ गई है, लेकिन किसानों के हाथ में नहीं आई। बैंक की लंबी लाइन में देर रात तक किसान उन रुपयों को पाने के लिए जद्दोजहद करते रहते हैं। ऐसा ही मामला जांजगीर-चांपा में भी आया है। यहां सोमवार को पूरे दिन बैंक में लगे किसानों को रात में रकम मिल सकी। कई किसान तो बैरंग ही लौट गए। ऐसे में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा किया। 

विज्ञापन




धान की राशि राज्य सरकार की ओर से किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। इसे लेने के लिए बैंक की सभी 20 शाखाओं में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। राशि निकालने के लिए किसान बैंक खुलने से पहले ही सुबह 8 बजे से लाइन में लग जा रहे हैं। सोमवार को भी किसान रुपये लेने के लिए पहुंचे थे। दिनभर के इंतजार के बाद शाम को रुपये मिलना शुरू हुआ, लेकिन फिर भी कई किसानों को बैरंग ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


बैंक की ओर से दोपहर करीब 3.30 बजे विड्रॉल फार्म खत्म होने की बात कहते हुए देना बंद कर दिया। वहीं बाकी बचे किसानों को भी देर शाम 7 से 8 बजे तक भुगतान किया जा सका। इसके चलते किसानों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने बैंक में ही हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि वे 15 से 20 किमी दूर से आते हैं। ऐसे में रास्ते में उनसे लूट भी हो सकती है। फिर भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
कृषक चेतना मंच के जिला सहसंयोजक संदीप तिवारी का कहना है कि पिछले कई दिनों से हर रोज सहकारी बैंक में किसानों को पैसा पाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देर शाम को पैसा देना किसानों को शुरू कर रहे हैं। बैंक प्रबंधन किसी प्रकार का किसानों की सुविधा के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधारा गया तो आगे चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed