{"_id":"63e4f3c61aa3de3a000c2496","slug":"fake-facebook-id-on-raman-singh-thugs-demond-50-thousand-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रमन सिंह का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे 50 हजार, सीएम भूपेश ने कसा तंज, कहा- 'ठग के साथ ठगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रमन सिंह का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे 50 हजार, सीएम भूपेश ने कसा तंज, कहा- 'ठग के साथ ठगी'
Thu, 09 Feb 2023 06:53 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:53 PM IST
सार
पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार हैकिंग का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम रमन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार हैकिंग का एक मामला सामने आया है। हैंकर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह का फेसबुक एकाउंट हैंक कर लोगों से पैसे मांग की मांग की है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ हुआ है, जिसके बाद उन्होंने फेसबुक में लोगों से इस तरह के छलावे में नहीं आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रमन सिंह ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा कि उनके नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहा है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि लोग ऐसे किसी भी संदेश के बहकावे में न आएं और ऑनलाइन ठगी से बचें।
विज्ञापन
रमन ने ट्वीट कर लिखा कि ठगों के सरगना दाऊ
@bhupeshbaghelके राज में आज कोई सुरक्षित नहीं है। जब छःग में "जामताड़ा" स्तर के गिरोह पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर ठगी कर सकते हैं, तब आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी? वैसे कांग्रेसी मंत्री हों या डॉ रमन यह ठग भूपेश विरोधियों को ही लक्ष्य क्यों बना रहे हैं?
सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कसा तंज
इस पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि 'ठग के साथ में ठगी?' पूरे छत्तीसगढ़ को ठगा है। किसानों को ठगा, महिलाओं को ठगा, युवाओं को ठगा और तो और चिटफंड कंपनी को भी ठगा है उन्होंने।
ठग के साथ में ठगी? pic.twitter.com/AYw4HMe7Vd
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 9, 2023
वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि 2 नंबर का अमीर व्यक्ति खिसककर 23वें नंबर पर पहुंच गया। इससे ज्यादा घोटाले का क्या सबूत चाहिए प्रधानमंत्री जी?