फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Facility of additional coaches in trains passing through in Chhattisgarh

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा, देखें शेड्यूल

Fri, 31 May 2024 09:53 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 May 2024 09:53 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाले वाली ट्रेनों में अतिरिक्त एसी-3 कोच सुविधा दी जा रही है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने हावड़ा-पुणे-हावड़ा और हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दी है।

विज्ञापन
Facility of additional coaches in trains passing through in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाले वाली ट्रेनों में अतिरिक्त एसी-3 कोच सुविधा दी जा रही है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने हावड़ा-पुणे-हावड़ा और हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दी है। इससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। ट्रेन में अतिरिक्त कोच 31 मई से चार जून तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस और 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।  
विज्ञापन


यहां देखें शेड्यूल
गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी में हावड़ा से 31 मई-तीन जून को और गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा में सीएसएमटी से दो और चार जून को उपलब्ध रहेगी। 
गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे में हावड़ा से 30 मई-एक जून को और गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा में पुणे से एक और जून 2024 को उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed