फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   facebook_chhattisgarh_unrest

फेसबुक फोटो पर टिप्पणी करने से तनाव

Wed, 30 Jul 2014 12:04 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
facebook_chhattisgarh_unrest

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फ़ेसबुक पर एक धार्मिक फ़ोटो का कथित अपमान और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद तनाव फैल गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात शहर में कई जगह पर विरोध-प्रदर्शन हुए। कुछ इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।

भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव भी किया। इसमें एक मीडियाकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए।

मुश्किल से बचे कलेक्टर

facebook_chhattisgarh_unrest

पुलिस ने किसी तरह ज़िले के कलेक्टर को बड़ी मुश्किल से प्रदर्शनकारी भीड़ से बचाया।

प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ ने शहर में कुछ बसों को आग के हवाले कर दिया। इन घटनाओं को देखते हुए ज़िले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा फिलहाल छत्तीसगढ़ से बाहर हैं। उन्होंने बीबीसी से कहा,''इस तरह की कोशिश निंदाजनक है। छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक वैमनस्य का वातावरण बनाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed