फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Explosives recovered in Chhattisgarh forest before Lok Sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के जंगल में विस्फोटक बरामद

Wed, 13 Mar 2019 03:51 PM IST
आसिम खान भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 13 Mar 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Explosives recovered in Chhattisgarh forest before Lok Sabha elections 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल से माओवादियों द्वारा रखे सामान में एक पाईपबम और कुछ इलेक्ट्रिक डिटोनेटर बरामद किये। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जो वस्तुएं जब्त की गयी हैं उनमें पटाखे, माओवादी बैग, वर्दी, चिकित्सा किट और अन्य नक्सल आंदोलन से जुड़ी अन्य चीजें भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर गाटापार थानाक्षेत्र के नकटीघाटी वनक्षेत्र में मंगलवार को ये सभी समान बरामद किये गये। वहां पर राजनंदगांव, बालाघाट (मध्यप्रदेश) और गोंडिया (महाराष्ट्र) की सीमा मिलती है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके एक नक्सली से मिली सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल की संयुक्त टीम को तलाशी के दौरान जंगल में दो ड्रम मिले जिनमें एक पाईप बम, दस इलेक्ट्रिक डिटोनेटर और अन्य सामान (पटाखे आदि) रखे थे। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार नक्सली पटाखों का इस्तेमाल मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाने के लिए करते हैं। छत्तीसगढ़ में 11 से 23 अप्रैल के बीच तीन चरण में मतदान होगा। राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर सीटों पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। अधिकारी के अनुसार पुलिस को संदेह है कि माओवादियों की दर्रेकासा समिति ने ये सारी चीजें छिपाकर रखी थीं। यह समिति महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed