फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Explosives Hidden By Naxalites Recovered From Chhattisgarh Police

Chhattisgarh: बूढ़ा पहाड़ से बरामद हुआ ग्रेनेड लॉन्चर सहित विस्फोटक, नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप होने की आशंका

Mon, 28 Nov 2022 02:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Nov 2022 02:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पुलिस का लगातार अभियान जारी है। इसके चलते झारखंड में सीआरपीएफ कैंप भी खोला गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी पुंदाग में कैंप खोलने की तैयारी चल रही है। 
 

विज्ञापन
Explosives Hidden By Naxalites Recovered From Chhattisgarh Police
पुलिस ने छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर स्थित बूढ़ा पहाड़ से बरामद किया विस्फोटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और झारखंड बॉर्डर पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर लगातार जवानों की सर्चिंग जारी है। इस बार जवानों ने ग्रेनेड लॉन्चर सहित विस्फोटक, लैंड माइंस और बम बनाने का सामान बरामद किया है। ग्रेनेड लॉन्चर मिलने से पुलिस को आशंका है कि नक्सली यहां पर ट्रेनिंग कैंप का संचालन कर रहे थे। जवानों की पिछले 22 दिनों में बूढ़ा पहाड़ पर यह तीसरी कार्रवाई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: अब छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची बूढ़ा पहाड़, बलरामपुर में कुकर बम सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
विज्ञापन


छत्तीसगढ़, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ के सामरीपाठ  थाना अंतर्गत पुंदाग कैंप से सीआरपीएफ और पुलिस टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान पुंदाग, भटठीमहुआ, गोड़ाटांड, थलिया, बुढ़ापहाड़, तिलयाहीटांड़,झंडी-मुंडी पहाड़, बुढ़ागांव, झाउलडेरा, तुमेरा और आसपास के जंगल में ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान झारखंड की ओर से भी 203 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ 172 बटालियन और झारखण्ड पुलिस शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्थानों पर मिले छिपाए गए विस्फोटक
पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने थलिया जंगल के पास दो अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया विस्फोटक, हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि एक स्थान से 800 मीटर बिजली वायर, नायलोन रस्सी, आईईडी बनाने का रसायन, आइईडी, क्लेमोर माइन, कार्डेक्स वायर,  डेटोनेटर  आइईडी मेकिंग पाउडर, वायरलेस सेट , बीजीएल, तराजू व अन्य सामान और दूसरे स्थान से  नक्सली वर्दी, काला कपड़ा, नक्सली साहित्य,बैनर,झंडा, बेल्ट, बीसीएल व दैनिक उपयोग की चीजें मिली हैं। 

बीजीएल बेहद घातक हथियार
बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) की बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। यह घातक हथियार बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। यहां लगातार विस्फोटक मिल रहे हैं। उससे पुलिस की इस आशंका है कि नक्सली यहां प्रशिक्षण केंद्र भी चला रहे थे। तीन दिनों पूर्व ही नक्सलियों द्वारा छिपाया गया दर्जनभर घातक टिफिन बम बरामद किया गया था, जिन्हें पुलिस ने विस्फोट कर नष्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed