{"_id":"62dd605dfc0c4571b76653e8","slug":"ex-chhattisgarh-cm-raman-singh-tests-positive-for-covid19-corona-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Corona: पूर्व सीएम रमन सिंह कोरोना संक्रमित, दोबारा वायरस की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Corona: पूर्व सीएम रमन सिंह कोरोना संक्रमित, दोबारा वायरस की चपेट में आए
Sun, 24 Jul 2022 08:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 24 Jul 2022 08:38 PM IST
सार
पूर्व सीएम ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वालों से जल्द से जल्द कोरोना की जांच कराने को कहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
raman singh
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रमन सिंह ने रविवार को बताया कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सितंबर 2020 में कोरोना संक्रमित होने के बाद यह दूसरा मौका है, जब रमन सिंह कोरोनोवायरस की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण थे। जिसके बाद उन्होंने खुद का परीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब वे होम आइसोलेशन में रहकर प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
विज्ञापन
रमन सिंह ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वालों से जल्द से जल्द कोरोना की जांच कराने को कहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को रमन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक दिन पहले छत्तीसगढ़ में 511 कोरोनावायरस के मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी।
विज्ञापन