{"_id":"679118d8094ea65e290b2014","slug":"evm-will-be-used-in-elections-name-of-councilor-and-president-candidate-will-be-in-same-machine-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: ईवीएम का होगा उपयोग, एक ही मशीन में पार्षद व अध्यक्ष प्रत्याशी का रहेगा नाम, नोटा का भी विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: ईवीएम का होगा उपयोग, एक ही मशीन में पार्षद व अध्यक्ष प्रत्याशी का रहेगा नाम, नोटा का भी विकल्प
Wed, 22 Jan 2025 09:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 22 Jan 2025 09:42 PM IST
सार
मास्टर ट्रेनर एमके गुप्ता ने बताया कि नगरीय निकाय (शहरी क्षेत्र) में कंट्रोल यूनिट व बैलट यूनिट की सहायता से मतदान कराया जाएगा। बैलट यूनिट के ऊपर में अध्यक्ष प्रत्याशी व एक बटन छोड़कर नीचे पार्षद के मतपत्र के चिन्ह लगे होंगे।
विज्ञापन
सेक्टर ऑफिसर व मास्टर ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन व पंचायत क्षेत्र के चुनाव में बैलेट पेपर (मतपत्र) का उपयोग होगा। बुधवार को कवर्धा कलेक्ट्रेट कार्यालय में चुनाव को लेकर सेक्टर ऑफिसर व मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एमके गुप्ता ने बिंदुवार जानकारी दी।
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर एमके गुप्ता ने बताया कि नगरीय निकाय (शहरी क्षेत्र) में कंट्रोल यूनिट व बैलट यूनिट की सहायता से मतदान कराया जाएगा। बैलट यूनिट के ऊपर में अध्यक्ष प्रत्याशी व एक बटन छोड़कर नीचे पार्षद के मतपत्र के चिन्ह लगे होंगे। कंट्रोल यूनिट में कमान देने के बाद मतदाता एक अध्यक्ष व एक पार्षद के बटन को दबाकर वोट देंगे। वोट समाप्ति होने के बाद लंबी बीप की आवाज आएगी, जिससे मतदान होने का संकेत मिलेगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष व पार्षद के बैलेट यूनिट में नोटा (इनमें से कोई नहीं) का प्रावधान अंतिम में रहेगा। अध्यक्ष पद के लिए बैलेट यूनिट में सफेद कलर का मतपत्र व पार्षद के लिए गुलाबी कलर का मतपत्र का चिन्ह होंगे। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन मतपत्र से किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर के प्रमुख कार्य मतदान संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना, अपने सेक्टर का रूट चार्ट तथा मतदान केंद्रों की व्यवस्था की निगरानी करना है। सेक्टर में कानून व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाएं देना व मतदान दलों को आवश्यक मार्गदर्शन देना भी सेक्टर ऑफिसर की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान लाइव डेमोंसट्रेशन द्वारा ईवीएम के संचालन, पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों के कार्य व मतदान केन्द्र में आवश्यक व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशिक्षण के दौरान बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
उन्होंने अफसरों से कहा कि निर्वाचन का कार्य महत्वपूर्ण है, गंभीरता से प्रत्येक बिंदु को समझें। जिससे चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। सेक्टर ऑफिसरों को अपने सेक्टर क्षेत्र का भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया। मास्टर ट्रेनरों को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, ईवीएम की पूरी जानकारी रखने कहा। इस प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।