फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter between security forces and Naxalites in Sukma

Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर; मिला हथियारों का जखीरा

Fri, 22 Nov 2024 04:27 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Nov 2024 04:27 PM IST
सार

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद हुए। सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Encounter between security forces and Naxalites in Sukma
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे जाने की जानकारी मिली है। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के साथ आज सुबह में जवानों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जवानों को सुचना मिली थी कि कई नक्सली ओडीशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। डीआरजी की टीम नक्सलियों की घेराबंदी करने निकली थी। दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई है। साथ ही कई ऑटौमैटिक हथियार भी मिले हैं।
विज्ञापन


ये मुठभेड़ कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में हुई है। जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने की मुठभेड़ की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद हुए। सर्च ऑपरेशन जारी है। 

जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



बता दें कि इससे पहले दक्षिण बस्तर, गरियाबंद और कांकेर में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। इसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सभी नक्सलियों आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था। 

डीआरजी के जवानों ने मनाया जश्न
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराने के बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने जश्न मनाया। जगदलपुर के पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में मीडिया से बात करते हुए बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि मारे गए माओवादियों की शिनाख्त के बाद स्पष्ट होगा कि किस दल या एरिया कमेटी के नक्सली थे। सुबह से कई बार जवानों से मुठभेड़ हुई। दो दिन पहले ओडिशा में हुए एनकाउंटर से इस घटना के तार जुड़े हो सकते हैं।

डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, 'इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर जवानों को बहुत-बहुत बधाई। यह जवानों के सामर्थ्य का, जवानों के भुजाओं की ताकत का परिणाम है। गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प है, मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होना चाहिए। ये संकल्प पूरा करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जो काम हो रहा उससे आने वाले समय में समूचा बस्तर इस लाल आतंक से मुक्त होगा।'

डिप्टी सीएम ने दी बधाई

उन्होंने आगे कहा, '212 की संख्या में कभी नक्सली मारे नहीं गए! सालों सालों की संख्या मिलकर 200 नहीं हुआ करते थे। मात्र 11 महीने की सुशासन वाली विष्णुदेव सरकार ने 212 नक्सलियों को ढेर किया है, ये सब जवानों के अदम्य साहस और भुजाओं की शक्ति के दम पर हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed