फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Encounter News Today: Encounter Between Security Forces And Naxalites In Narayanpur

Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान का बलिदान और दो घायल

Sat, 15 Jun 2024 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

Naxal Encounter in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Encounter News Today: Encounter Between Security Forces And Naxalites In Narayanpur
मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया है और दो जवान घायल हैं। अभी मुठभेड़ जारी है।

विज्ञापन


अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जवान बलिदान, दो घायल 

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गए और दो के घायल होने की खबर है। बस्तर संभाग के जगदलपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव से डीआरजी और एसटीएफ के 1400 जवान सर्चिंग पर निकले हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि 161 दिन के अंदर 141 नक्सली ढेर हो चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। पिछले तीन दिनों से नक्सलियों खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है।

 

सीएम विष्णुदेव का नक्सली एनकाउंटर पर ट्वीट

नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।
 

आईईडी और एक कुकर बम बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 30-30 किलो विस्फोटक वाले सीरीज आईईडी और एक कुकर बम बरामद किया। जिला बल और 231 बीएन सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है।

दो दिन पहले मिली थी सूचना- एसपी 

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ पर नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हमें दो दिन पहले सूचना मिली थी और विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। आज सुबह मुठभेड़ के बाद हमने आठ हथियारबंद नक्सलियों के शव बरामद किए। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हमारे एक जवान नितेश एक्का (एसटीएफ) शहीद हो गए और 2 अन्य जवान घायल हो गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed