{"_id":"68cbd715deee240c6e0f78b4","slug":"encounter-between-security-forces-and-naxalites-female-maoist-booski-nuppo-carrying-a-reward-of-rs-5-lakh-in-s-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा: सरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , पांच लाख की इनामी महिला माओवादी बुस्की नुप्पो ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा: सरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , पांच लाख की इनामी महिला माओवादी बुस्की नुप्पो ढेर
Thu, 18 Sep 2025 03:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 18 Sep 2025 03:26 PM IST
सार
सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य और पाँच लाख की इनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों मारी गई।
विज्ञापन
महिला माओवादी बुस्की नुप्पो ढेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य और पाँच लाख की इनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों मारी गई। मारी गई नक्सली पर सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में कुल नौ गंभीर मामले दर्ज थे। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 315 बोर की रायफल, पाँच कारतूस, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, वायरलेस सेट और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि डीआरजी टीम को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
डीआरजी टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई। इसके बाद इलाके की तलाशी में बूस्की नुप्पों का शव हथियार सहित बरामद किया गया। मृत महिला नक्सली दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने कहा कि माओवादी संगठन अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने नक्सली कैडरों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएँ और मुख्यधारा से जुड़कर समाज का हिस्सा बनें।
विज्ञापन