{"_id":"64dde4489d2dc4289503c2f1","slug":"encounter-between-police-and-maoists-at-forests-of-bareguda-in-bijapur-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter In Bijapur: बारेगुड़ा के जंगलो में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने ध्वस्त किया कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter In Bijapur: बारेगुड़ा के जंगलो में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने ध्वस्त किया कैंप
Thu, 17 Aug 2023 02:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:42 PM IST
सार
भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेगुड़ा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
कैंप से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेगुड़ा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद जवानों ने वहां एक माओवादी कैंप ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि भोपालपटनम थाना क्षेत्र के दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 20 से 25 सक्रिय माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना भोपालपटनम से डीआरजी एवं महाराष्ट्र गढ़चिरौली, पातागुडेम से सी-60की संयुक्त टीम दम्मूर और बारेगुड़ा की और निकली थी। बुधवार को बारेगुडा के जंगलों में पहले से घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों को जवानों ने आत्मसमर्पण के लिए भी कहा, लेकिन माओवादियों लगातार जवानों पर फायरिंग करते रहे।
विज्ञापन
जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देकर फायरिंग शुरू कर दी। आधे घंटे तक मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगलों का सहारा लेकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से विस्फोटक, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टिक, माओवादी साहित्य, पिट्ठू बैग, टेंट लगाने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद किया गया है। वहीं, जवानों ने माओवादियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन