{"_id":"64ba72225f9ac057450852e8","slug":"employee-health-deteriorated-during-strike-in-nava-raipur-cg-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा तफरी, सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा तफरी, सामने आई ये बड़ी वजह
Fri, 21 Jul 2023 05:25 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 05:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित तूता में आंदोलन कर रहे एक संविदा कर्मचारी अचानक बेहोश होकर मंच से गिर गया। तीन प्रदर्शनकारी नियमितीकरण की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित तूता में आंदोलन कर रहे एक संविदा कर्मचारी अचानक बेहोश होकर मंच से गिर गया। तीन प्रदर्शनकारी नियमितीकरण की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसमें से एक की अचानक तबीयत खबर होने की वजह से वह चक्कर खाकर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से अभनपुर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
धरना के दौरान बेहोश हुए संविदा कर्मचारी का नाम प्रेम राजपूत बताया जा रहा है। उसने पिछले 48 घंटों से कुछ नहीं खाया पिया था। इससे शुगर और बीपी लेवल कम हो जाने से वह बेहोश हो गया। इस घटना को सुनकर वहां मौजूद लोगों में काफी देर तक अफरा-तफरी मच गई। उसके साथ आमरण अनशन पर बैठे दो और संविदा कर्मचारियों की भी तबीयत ठीक नहीं है। प्रदर्शनकारी के बेहोश होने से नारेबाजी और शोर शराबा से गूंजने वाले तूता में अचानक सन्नाटा छा गया। इस घटना के बाद धरने पर मौजद लोग असहज महसूस कर रहे हैं। फिर भी प्रदर्शनकारियों की जिद्द आंदोलन पर भारी है।
विज्ञापन
3 जुलाई से हड़ताल जारी
धरना में मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत की वृद्धि की गई, है, लेकिन वास्तव में बढ़ोतरी 48 प्रतिशत होना चाहिए था। उन्होंने ने बताया कि 3 जुलाई से प्रदेश के संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि मांग जब तक पूरा नहीं होता तब तक हम आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
ये है संविदा कर्मचारियों की मांग
- अनुकम्पा नियुक्ति एवं बुढ़ापे का सहारा पेंशन
- पदोन्नति
- प्रदेश के संविदा कर्मचारी स्थायीकरण,
- नौकरी की सुरक्षा 62 साल तक
- वरिष्ठता का लाभ वेतन
- ग्रेच्युटी
- क्रमोन्नति
- सामाजिक सुरक्षा
- अवकाश