फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   elephant crushed to death woman who reached farm in surajpur

Surajpur: कोहरे के कारण नहीं दिखा हाथियों का दल, खेत में पहुंची महिला को कुचलकर मार डाला

Thu, 05 Jan 2023 02:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

सूरजपुर डीएफओ संजय यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में धुंध को देखते हुए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वनअमले की दो दिनों पूर्व बैठक लेकर हाथियों पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे। हम लगातार क्षेत्र में मुनादी करा रहे हैं।

विज्ञापन
elephant crushed to death woman who reached farm in surajpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में गुरुवार सुबह हाथियों ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। महिला अपने खेत में गई थी। इस दौरान हाथियों का दल वहीं मौजूद था, लेकिन कोहरे के कारण दिखाई नहीं दिया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने परिजनों को तात्कालिक रूप से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। वहीं लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। ग्रामीणों में दहशत है। मामला प्रतापपुर वन परिक्षेत्र का है। 

विज्ञापन


35 से 40 हाथियों का दल गांव में मौजूद
जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र की धरमपुर बीट में 35 से 40 हाथियों का दल कई दिनों से मौजूद है। बुधवार को यह दल बगरा के जंगलों में था, लेकिन रात में गौरा गांव पहुंच गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय महिला परातो बाई घुरलाही (62) गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे खेत जाने के लिए निकली थी। इस दौरान गन्ने के खेत में हाथियों का दल मौजूद था। घना कोहरा और धुंध होने के कारण वह हाथियों को नहीं देख सकी। 
विज्ञापन


हाथी ने सूंड़ पकड़ कर पटका, फिर कुचल दिया
खेत के किनारे पहुंचते ही एक हाथी अचानक से सामने आ गया। उसे देखकर परातो बाई वहां से भागी, लेकिन हाथी ने सूंड़ से पकड़ लिया और उठाकर पटक दिया। फिर पैरों से कुचलकर परातो बाई की जान ले ली। इस दौरान अन्य लोगों ने देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इस पर रेंजर विनय टंडन वन अमले के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों का दल अब भी गौरा के पास डटा
हाथियों का दल अब भी गौरा के पास ही डटा हुआ है। वन अमले ने घटना के बाद मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर दिया है। हाथियों की मौजूदगी से गौरा के साथ कोटेया, बगरा और भरदा गांव के लोग सहमे हुए हैं। वन विभाग ने लोगों को जंगल के पास नहीं जाने और  धुंध में सतर्क होकर कहीं आने-जाने की सलाह दी है। धरमपुर सर्किल में हाथी पहले भी कई लोगों की जान ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed