फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Eight Naxalites surrendered in Narayanpur

Chhattisgarh Naxal Surrender: नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, चार महिलाएं भी शामिल

Thu, 24 Jul 2025 05:09 PM IST
श्याम जी. एएनआई, छत्तीसगढ़
एएनआई, छत्तीसगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Jul 2025 05:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में चार महिलाओं सहित आठ नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वे हथियारों की आपूर्ति में शामिल थे और अब सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Eight Naxalites surrendered in Narayanpur
आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रॉबिन्सन गुड़िया ने बताया कि ये नक्सली मुख्य रूप से हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति में संलिप्त थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी गुड़िया ने कहा, 'पिछले ऑपरेशन में हमने इनके हथियारों का जखीरा बरामद किया था। नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 की जानकारी है। कई नक्सली अब इस जीवन को छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं। यह उनके लिए एक अच्छा अवसर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed