फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Eight Maoists surrender in Dantewada district

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा जिले में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, चार को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 01:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए चार नक्सलियों के नाम रवा मुका (25), मुका कलमू (23), हिडमा रावा (32) और माडवी भीमा (30) हैं। 

विज्ञापन
Eight Maoists surrender in Dantewada district
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गोलीबारी और विस्फोट जैसे मामलों में शामिल रहे आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों में तीन महिलाओं समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा चार अन्य नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले आपुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि उनमें से, मारजुम पंचायत मिलिशिया कमांडर मंगदु कुहदामी (43) और महिला कैडर- कुमारी लखमे जोकि टेटम पंचायत में क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन (नक्सलियों का एक फ्रंटल विंग) का नेतृत्व कर रही थीं। प्रत्येक के सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि आठों नक्सली कटेकल्याण इलाके में सक्रिय थे। इस आत्मसमर्पण के साथ, जून 2020 में जिला पुलिस द्वारा शुरू किए गए 'लोन वर्राटू' (अपने घर/गांव वापस लौटें) अभियान के तहत अब तक 639 नक्सलीयों ने हिंसा छोड़ दी थी। उन सभी नक्सलीयों में से 163 के ऊपर इनाम था।

विज्ञापन

 

 

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि एक अन्य घटना में, राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को एक तलाशी अभियान ली। इस अभियान के दौरान अरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरस गांव के पास एक जंगल में चार नक्सलियों को पकड़ा गया। पोटाली, काकाडी और गोंडेरास गांवों में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। गश्ती दल को देखते ही चारों नक्सलियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पीछा करने पर उन्हें पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए चार नक्सलियों के नाम रवा मुका (25), मुका कलमू (23), हिडमा रावा (32) और माडवी भीमा (30) हैं। यह सभी पिछले साल अरनपुर इलाके में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए गोलीबारी करने और विस्फोट करने की घटना में कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed