{"_id":"679c721faf2b8d318d04ed89","slug":"eight-local-trains-running-from-chhattisgarh-will-remain-canceled-till-february-5-know-the-reason-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से चलने वाली आठ लोकल ट्रेनें पांच फरवरी तक रहेगी रद्द, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से चलने वाली आठ लोकल ट्रेनें पांच फरवरी तक रहेगी रद्द, जानें क्या है वजह
Fri, 31 Jan 2025 12:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:18 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ से चलने वाली आठ लोकल ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इससे इन ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ से चलने वाली आठ लोकल ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इससे इन ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, आठ लोकल ट्रेनों को रद्द करने का वजह यह है कि बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दो से पांच फरवरी तक बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द किया गया है।
यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
विज्ञापन
यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
- 2 फरवरी को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
- 2 फरवरी को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
- 2 फरवरी को 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर।
- 2 फरवरी को 68733 गेवरारोड- बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
- 4 फरवरी को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर।
- 4 फरवरी को 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर।
- 5 फरवरी को 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर।
- 5 फरवरी को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।