{"_id":"6443c4dd9715b78048008f5b","slug":"eid-celebrated-in-chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-reached-eidgaah-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"EID 2023: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनी ईद, ईदगाह पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, गले लगाकर दी मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EID 2023: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनी ईद, ईदगाह पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, गले लगाकर दी मुबारकबाद
Sat, 22 Apr 2023 04:58 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 22 Apr 2023 04:58 PM IST
सार
आज देश-प्रदेश में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुबारकबाद दे रहे हैं। सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। छत्तीसगढ़ के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में आज सुबह से ही नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
ईदगाह पहुंचे सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज देश-प्रदेश में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुबारकबाद दे रहे हैं। सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में आज सुबह से ही नमाज अदा की गई। इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल आज ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी। लोगों से गले मिलकर पर्व की बधाई और शुभकानाएं दी।
विज्ञापन
इस दौरान ईदगाह में रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, निगम सभापति प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे। सब ने मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दिए।
विज्ञापन
इसके पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'आपसी भाई-चारे, सौहार्द्र और अमन के त्यौहार ‘ईद-उल-फितर’ की प्रदेशवासियों को मुबारकबाद। यह त्यौहार ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर परस्पर प्रेम, भाईचारा और सौहार्द्र बढ़ाने का पैगाम देता है। हम सब इस अवसर पर प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ करते हैं।