{"_id":"6aabe381275d4d84fe0a6b57","slug":"e-rickshaw-purchase-subsidy-for-laborers-doubled-now-rs-1-lakh-instead-of-rs-50-000-in-chhattisgarh-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मजदूरों के लिए ई-रिक्शा खरीद अनुदान दोगुना, अब 50 हजार की जगह 1 लाख रुपये मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मजदूरों के लिए ई-रिक्शा खरीद अनुदान दोगुना, अब 50 हजार की जगह 1 लाख रुपये मिलेंगे
Thu, 17 Sep 2026 06:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:30 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मजदूरों के लिए ई-रिक्शा खरीद पर मिलने वाला अनुदान दोगुना कर 1 लाख रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने श्रमिक महासम्मेलन में कई घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में बड़ी बढ़ोतरी का एलान किया। सरकार ने ई-रिक्शा खरीद पर मिलने वाले अनुदान को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर सीधे 1 लाख रुपये कर दिया है। राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में प्रदेश के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री साय ने बड़ी कल्याणकारी घोषणाएं कीं।
बनेंगे श्रमिक जन सुविधा केंद्र
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में श्रमिक जन सुविधा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। इन केंद्रों के बनने से श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, मजदूरों के आवागमन को सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सरकार ई-बाइक सहायता योजना शुरू करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य प्रयास प्रदेश के श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उनके जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए ठोस कदम उठाना है।
निर्माण में श्रमिकों का योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। उन्होंने प्रधानमंत्री को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताते हुए कहा कि वे देश के विकास और निर्माण को नई दिशा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार उनके हितों और सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है।