फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dussehra 2025: Resolve to build a developed Chhattisgarh said CM vishnudeo sai

Dussehra 2025: 'सत्य और धर्म की विजय निश्चित है'; सीएम साय बोले- बस्तर की धरती पर लिख रहे नया इतिहास

Thu, 02 Oct 2025 05:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

Dussehra 2025: छत्तीसगढ़ में  आज गुरुवार को दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Dussehra 2025: Resolve to build a developed Chhattisgarh said CM vishnudeo sai
सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Dussehra 2025: छत्तीसगढ़ में  आज गुरुवार को दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि अत्याचार कितना भी बड़ा हो। सत्य और धर्म की विजय निश्चित है। यह पर्व हमें जीवन के संघर्षों का सामना साहस और संकल्प के साथ करने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम ने जो यह संदेश विश्व को दिया उसी पथ पर चलते हुए अब बस्तर की धरती पर नया इतिहास लिखा जा रहा है। प्रभु श्रीराम का संदेश स्पष्ट है, अन्याय चाहे कितना भी विकराल क्यों न हो, धर्म की ज्योति अंततः उसे भस्म कर देती है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार नक्सलवाद रूपी रावण का अंत कर रही है। आइए इस अवसर पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें।
 

महात्मा गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि 
इस दौरान सीएम साय ने राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। 





मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। सत्य, सादगी और अनुशासन से भरे उनके व्यक्तित्व ने पूरे राष्ट्र को दिशा दिखाई। शास्त्री ने किसानों और जवानों की शक्ति को राष्ट्र की असली ताकत बताया और “जय जवान-जय किसान” का नारा देकर पूरे देश को आत्मनिर्भरता और परिश्रम के मार्ग पर अग्रसर किया।  

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed