फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dussehra 2023: 110 feet Ravana will be burnt in WRS Colony Raipur

Dussehra 2023: रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 110 फीट का रावण आज होगा दहन, जमकर होगी आतिशबाजी

Tue, 24 Oct 2023 03:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Oct 2023 03:24 PM IST
सार

Dussehra 2023: देशभर में आज दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व को आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा। रायपुर का सबसे बड़ा रावण का पुतला डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में किया जाएगा।

विज्ञापन
Dussehra 2023: 110 feet Ravana will be burnt in WRS Colony Raipur
रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 110 फीट का रावण होगा दहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Dussehra 2023: देशभर में आज दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व को आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा। रायपुर का सबसे बड़ा रावण का पुतला डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में किया जाएगा। यह पुतला 110 फीट का होगा। इसका दहन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों शाम 7 बजे होगा। 

विज्ञापन


पुतला दहन के पहले शाम साढ़े छह बजे से लेकर 7 बजे तक आतिशबाजी होगी। इसके बाद रावण का पुतला जलाया जाएगा। डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा उत्सव का यह 53वां वर्ष है। वहीं इसके साथ ही राजधानी रायपुर के  26 जगहों पर भी रावण दहन किया जाएगा। इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। एक बार फिर से बुराई के आगे अच्छे की जीत होगी। 
विज्ञापन


डब्ल्यूआरएस मैदान में हर बार रावण का कद 110 फीट का बनाया जाता था। वहीं कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी 85 फीट का है। इसके साथ ही रायपुर के रावणभाठा मैदान में भी धूम-धाम दशहरा का पर्व मनाया जाता है। रावणभाठा मैदान में भी सीएम बघेल रावण का पुतला दहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर स्थित रावणभाठा में भी 60 फीट का पुतला दहन आज किया जाएगा। यहां भी सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण बनाए जा रहे रावण पुतला का कद को कम कर दिया गया है। इसके साथ ही इन जगहों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। राजधानी रायपुर में आज 26 जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। 


26 जगहों में से 8 मुख्य उत्सव स्थलों पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए जाएंगे। सभी जगहों पर दोपहर से पुलिस के जवान तैनात हो जाएंगे। इसके लिए लगभग 130 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही रावणभाठा मैदान, सप्रे मैदान और बीटीआई ग्राउंड जैसे कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed