{"_id":"6459ce4c2c40703ce90c0474","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-himself-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद; परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 09 May 2023 10:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 May 2023 10:09 AM IST
सार
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के सेलुद गांव में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने अपने गांव में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
Durg News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के सेलुद गांव में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने अपने गांव में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट का खुलासा तो नहीं किया लेकिन कहा जा रहा है कि उसमें काम का अधिक प्रेशर होने के चलते खुदकुशी की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
उतई पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सेलूद निवासी कृष्णकांत वर्मा (राजू) ने अपने घर में फांसी लगा ली है। मृतक भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत था और रिसाली में रहता था। लेकिन घटना के दिन मृतक ड्यूटी पर न जाकर अपने गांव सेलुद चले गया और अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जमकर के अनुसार मृतक अपने सेलुद घर पहुंचे पर उसने अपने छोटे भाई शशिकांत वर्मा को सेलूद में आने का मैसेज किया था। इसके बाद वह घर गया और उसने एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छोटे भाई जब घर पहुंचा तो मृतक फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव उतारकर पीएम करवाया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है वही पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के सहकर्मियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन