फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   young man was stabbed to death in Bhilai

दोस्त निकले भेड़िए: भिलाई में युवक को चाकू से गोदा, चाय पीने निकले थे तीनों, वारदात के बाद स्टेशन पहुंचे दोनों

Sat, 16 Nov 2024 12:09 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 12:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त को चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
young man was stabbed to death in Bhilai
दोस्तों ने की दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में फिर एक बार फिर युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या का दी गई। रामनगर तालाब के पास अलसुबह एक युवक और नाबालिग ने मिलकर अपने ही दोस्त की चाकू से वार कर हत्या कर दी। तीनों दोस्त रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


छावनी थाना और वैशाली नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जहां पर तीनों दोस्तों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में दो दोस्तों ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। आस पास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रोहित सिंह जामुल निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद से फरार आरोपियों की पतासाजी करने पर आरोपी भागने की फिराक में पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और वैशाली नगर थाना पुलिस को भी मौके पर पहुंचने की सूचना दी। जिस स्थान पर घटना घटित हुई है। वहां दो थाना क्षेत्रों की सीमा है। जिसके बाद छावनी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। दोनो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed