फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   young man misdeed the woman by threatening to bathe her with acid

Durg News: तेजाब से नहलाने की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म, कई घंटे लॉज में बनाए रहा बंधक, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 01:57 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 01:57 PM IST
सार

दुर्ग के मोहन नगर में एक व्यक्ति ने महिला को तेजाब से नहलाने की धमकी देकर दुष्कर्म दिया। यही नहीं, आरोपी ने उसे लॉज ले जाकर कई घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
young man misdeed the woman by threatening to bathe her with acid
व्यक्ति ने तेजाब से नहलाने की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहन नगर थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होली के दिन शंकर नगर निवासी आरोपी ने महिला को तेजाब से जलाने की धमकी देकर भिलाई के होटल में लेकर पहुंचा। जहां आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले महिला ने मोहन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 342, 366, 376, 377, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सुनील महोबे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि 12 मार्च को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शंकर नगर दुर्ग निवासी सुनील महोबे (48) ने होली के दिन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुनील महोबे ने महिला को अकेला पाकर तेजाब फेंककर जला देने की धमकी दी। धमकी देने के साथ ही उसने अपनी मोटर साइकिल में बिठाया और भिलाई पावर हाउस स्थित एक निजी लॉज में ले जाकर महिला से जबरन शरीरिक संबंध बनाया और अमानवीय कृत्य किया साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने लॉज में कई घंटा बंधक बनाकर रखने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जा चुका है जेल

पीड़िता महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी शंकर नगर निवासी सुनील महोबे ने वर्ष 2021 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी जेल चला गया। इसके बाद वह जमानत पर छूटा। जिसके बाद दुबारा महिला का पीछा करता और बात करने की कोशिश करता था। महिला उससे बात नहीं करती थी। उसके धमकी के डर से महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपी सुनील महोबे ने महिला पर गलत काम के लिए दबाव बनाने लगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed