फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Woman killed husband along with her nephew in Bhilai s Newai

भतीजे संग मिलकर पति को मार डाला: शराब पिलाई फिर दबा दिया गला, महिला के गाल पर निशान और टूटी चूड़ी ने खोला राज

Sun, 28 May 2023 09:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 May 2023 09:49 PM IST
सार

मृतक अपनी पत्नी को खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। साथ ही चरित्र संदेह के चलते आए दिन वाद-विवाद होते थे, इसी के चलते पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
Woman killed husband along with her nephew in Bhilai s Newai
आरोपी महिला और भतीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में एक महिला ने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने मृतक का गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अपनी पत्नी को खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। साथ ही चरित्र संदेह के चलते आए दिन वाद-विवाद होते थे, इसी के चलते पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत अपने भतीजे को इस वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया और घटना के दिन मृतक को जमकर शराब पिलाई और उसके बाद दोनों ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां मृतक संतोष कुमार साहू के घर को सील किया। साथ ही जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास महिला की चूड़ी के टुकड़े मिले। पुलिस ने पाया कि संतोष साहू के गले पर चोट का निशान व संदिग्ध पत्नी उमा बाई साहू निवासी बीआरपी कालोनी वरुण किराना दुकान के पास स्टेशन मरोदा थाना नेवई के गाल पर खरोच के निशान थे। जांच में पाया कि संतोष की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने जब उसकी पत्नी उमा साहू से पूछताछ की तो पहले गोल-मोल जवाब देना शुरू कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की वो टूट गई और उसने हत्या की वारदात को अपने भतीजे के साथ अंजाम देने की बात कबूली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमा साहू ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति संतोष साहू से काफी परेशान हो चुकी थी। वो उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। इतना ही नहीं चरित्र पर संदेह को लेकर आए दिन वाद-विवाद होता था। इससे काफी परेशान हो गई थी। इसलिए उसने अपने भतीजा लाकेश्वर साहू उर्फ लक्की को ग्राम अण्डा से 27 मई को फोन करके बुलाया। दोनों ने मिलकर मृतक संतोष साहू की हत्या करने की साजिश रची। इसके बाद लक्की ने पहले संतोष को बैठाकर जमकर शराब पिलाई और फिर दोनों सोने चले गए। 

विज्ञापन

जब संतोष सो गया तो दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के दौरान संतोष ने बचने का प्रयास किया, इसमें आरोपी मगिसा उमा साहू के गाल में खरोच का निशाना आया और उसकी चूड़ियां टूट गईं। इसी निशान से हत्या का मामले का खुलासा हुआ। लक्की ने भी अपनी बुआ के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने पत्नी और उसके भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed