फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Wife kills drunken husband kills him with a hammer accused woman arrested in Durg

Durg: पत्नी ने की शराबी पति की हत्या, हथौड़े से हमलाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Dec 2024 04:52 PM IST
सार

दुर्ग में नेवई थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने ही शराबी पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पति शराब के नशे में देर रात पत्नी से वाद विवाद हुआ जिसके बाद पत्नी ने हथौड़े से सिर पर हमला कर मौत की घाट उतार दी।

विज्ञापन
Wife kills drunken husband kills him with a hammer accused woman arrested in Durg
पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में नेवई थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने ही शराबी पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पति शराब के नशे में देर रात पत्नी से वाद विवाद हुआ जिसके बाद पत्नी ने हथौड़े से सिर पर हमला कर मौत की घाट उतार दी। हत्या के बाद आरोपी पत्नी खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस आरोपिया पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नेवई भाटा में रहने वाले नीमा साहू ने अपने पति गजेन्द्र साहू के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी मृतक पति शराब के नशे में आए दिन पत्नी से वाद विवाद और मारपीट करता था जिससे परेशान होकर पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की वारदात को अंजाम दी है। हत्या के वारदात के बाद आरोपिया पत्नी अपने ससुर के साथ नेवई थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपिया पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी सुखनंदन राठौर,सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी,थाना प्रभारी आनंद शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। दोनो की शादी 7 साल पहले हुई थी और इनके दो बच्ची है। 
विज्ञापन


भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शराबी पति से पत्नी अत्यधिक परेशान थी और शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था जिसके चलते आरोपिया पत्नी नीमा साहू ने देर रात पति पत्नी के बीच वाद विवाद हुआ था इस दौरान पत्नी ने पति के सिर पर हथौड़े से वार कर मौत की घाट उतार दी। आरोपिया पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed