{"_id":"64719dc90b84532e610356b5","slug":"wife-along-with-her-father-killed-her-husband-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai Murder: पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दूसरे से शादी कर अलग रह रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai Murder: पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दूसरे से शादी कर अलग रह रही थी महिला
Sat, 27 May 2023 11:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 May 2023 11:39 AM IST
सार
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी और ससुर ने की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी और ससुर ने की है। आरोपी पत्नी ने अपने पति और तीन साल के बच्चे को छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर मृतक अपनी पत्नी व ससुराल वालों से आए दिन झगड़ता था।
विज्ञापन
घटना के दिन मृतक नशे की हालत में अपने ससुराल गया और इन्हीं बातों के लेकर फिर से उनके बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसकी पत्नी व ससुर ने उसकी डंडे से बेदम पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक को इलाज के ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान शंकर पारा स्टेशन मरोदा निवासी अभिषेक नायक (21) के रूप में हुई है। इंद्रा चौक स्टेशन मरोदा निवासी गुमान साहू की बेटी कविता साहू से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है। कविता साहू ने पहले पति से परेशान होकर सात माह पूर्व अपने पहले पति अभिषेक नायक और तीन साल के बेटे को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी। इसी के चलते अभिषेक नायक का अपनी पत्नी व ससुराल वालों से आए दिन झगड़ा करता था। गुरुवार को अभिषेक इसे लेकर बात करने के लिए अपने ससुराल गया था। जहां उसकी पत्नी कविता साहू और ससुर गुमान साहू ने विवाद में अभिषेक के सर पर डंडे से हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो है।
विज्ञापन