फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक: बेटियों ने दी मुखाग्नि; विद्यारतन भसीन का लंबी बीमारी के बाद हुआ था निधन

Fri, 23 Jun 2023 04:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Jun 2023 04:04 PM IST
सार

भिलाई के वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का आज निधन हो गया। विधायक भसीन 76 साल के थे जो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ के चलते रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था।

विज्ञापन
Vaishali Nagar BJP MLA Vidyaratan Bhasin passed away
भाजपा विधायकों की बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि। - फोटो : संवाद

छत्तीसगढ़ में भिलाई के वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार देर रात 2 बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया। विधायक भसीन 76 साल के थे। रायपुर से उनकी पार्थिव देह को भिलाई लाया गया, जहां रामनगर मुक्तिधाम में उनकी बेटी दिव्या मक्कड़ और शक्ति खेरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बीजेपी नेता प्रेमप्रकाश पांडेय, अरुण साव, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकार, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल वही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल समेत तमाम लोग मौजूद थे। 

Vaishali Nagar BJP MLA Vidyaratan Bhasin passed away
भाजपा विधायक की पार्थिव देह को लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। - फोटो : संवाद
इससे पहले उनकी पार्थिव देह को भिलाई स्थित निवास पर लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था। वहां इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय समेत अन्य नेता पहुंचे। विधायक विद्यारतन भसीन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यूरिनल इंफेक्शन की समस्या के चलते दो महीने पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Vaishali Nagar BJP MLA Vidyaratan Bhasin passed away
विद्यारतन भसीन - फोटो : अमर उजाला

भिलाई से भाजपा के आखिरी महापौर रहे
विद्यारतन भसीन का जन्म 27 दिसम्बर 1947 को हुआ था। उनकी तीन बेटियां हैं, विधायक विद्यारतन भसीन अपने शुरुआती दिनों में कॉन्ट्रेक्टर और ट्रांसपोर्टर रहे। उसके बाद वे भाजपा के महामंत्री बने। उनके पिता चुन्नीलाल भसीन संघ से जुड़े थे। विद्यारतन भसीन ने वर्ष 2005 से वर्ष 2009 तक भिलाई नगर निगम के महापौर रहे और दो बार वैशाली नगर विधानसभा से विधायक थे। वर्ष 2013 और वर्ष 2018 में विद्यारतन भसीन वैशाली नगर से भाजपा के विधायक बने। इसके बाद से भिलाई निगम में भाजपा ने अपना महापौर नहीं बना पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishali Nagar BJP MLA Vidyaratan Bhasin passed away
पुलिसकर्मियों ने दी सलामी। - फोटो : संवाद

2013 में पहली बार बने विधायक
विद्यारतन भसीन भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वर्ष 1984 में भाजपा के जिला महामंत्री बने। 1995 में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2006 में भिलाई नगर निगम के महापौर बने। वर्ष 2013 में पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 2015 में विद्यारतन भसीन को फिर से एक बाद महापौर का प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Vaishali Nagar BJP MLA Vidyaratan Bhasin passed away
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने अर्पित किए श्रद्धासुमन। - फोटो : संवाद

कांग्रेस लहर में दुर्ग से भाजपा के अकेले विधायक थे
वर्ष 2018 में प्रदेश भर में कांग्रेस की लहर के बाद भी दुर्ग संभाग में भाजपा का एक मात्र विधायक विद्यारतन भसीन ने वैशालीनगर विधानसभा सीट को बचाए रखी और कांग्रेस प्रत्याशी बदरुद्दीन कुरैशी से 18080 वोट से जीत हासिल की। वहीं 2013 में भी उन्होंने 25 हजार वोटो से निकटम प्रतिद्वंदी भजन सिंह निरंकारी को हराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed