{"_id":"6835b7605df8300a8709a0b8","slug":"uncle-along-with-his-son-killed-his-nephew-both-accused-father-and-son-arrested-in-durg-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: चाचा ने बेटे के साथ मिलकर सगे भतीजे को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: चाचा ने बेटे के साथ मिलकर सगे भतीजे को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Tue, 27 May 2025 07:33 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 27 May 2025 07:33 PM IST
सार
दुर्ग में मोहननगर थाना क्षेत्र में कल रात परिवारिक विवाद में चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही सगे भतीजे की हत्या कर दी। घटना के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में मोहननगर थाना क्षेत्र में कल रात परिवारिक विवाद में चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही सगे भतीजे की हत्या कर दी। घटना के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
धमधा नाका ट्रांसपोर्ट नगर में कल दो भाइयों के बीच हुई लड़ाई में एक युवक को अपनी जान गवानी पड़ी दरअसल दोनो भाईयो का ट्रक बस बॉडी की वर्कशॉप का काम करते है और घटना की दिन पारिवारिक वाद को लेकर दोनो के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई थी जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को स्टील रॉड से सिर पर वार कर दिया था जिसके बाद जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जिसकी पतासाजी कर पिता पुत्र को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने पिता गिरधारी शर्मा और बेटा उदय शर्मा को गिरफ्तार किया है।मृतक अंकित शर्मा और उसके चाचा गिरधारी शर्मा की ट्रक बस बॉडी की वर्कशॉप आमने सामने में है। दोनो परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मामूली बात को लेकर उनके बीच कल भी विवाद हुआ। जिसमे आरोपी गिरधारी शर्मा और उदय शर्मा के साथ मिलकर अंकित शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान उदय ने अंकित के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल अंकित शर्मा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन