{"_id":"675d16d235eb78f4810e7259","slug":"two-brothers-died-in-a-road-accident-in-durg-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Accident: खड़े ट्रक में घुसा वाहन, सड़क हादसे में दो भाइयों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Accident: खड़े ट्रक में घुसा वाहन, सड़क हादसे में दो भाइयों की हुई मौत
Sat, 14 Dec 2024 10:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:55 AM IST
सार
दुर्ग में में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक भाई थे, जो दशगात्र कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास मोपेड खड़े ट्रक से जा टकराया।
विज्ञापन
Durg Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक भाई थे, जो दशगात्र कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास मोपेड खड़े ट्रक से जा टकराया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजे हैं।
विज्ञापन
बीती रात एक मोपेड पर सवार होकर दोनों भाई धासीदास नगर भिलाई से दशगात्र कार्यक्रम से वापस धमधा का रहे थे। इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास पास सड़क में आरकेएस कंपनी का ट्रकखड़ा हुआ था, जिसमें मोपेड पीछे जा घुसा, उस पर सवार सवार दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोट आई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतकों की पहचान उदयभान चक्रधारी और सतानंद चक्रधारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन