फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   two arrested with brown sugar worth 25 lakhs in chhattisgarh durg

जेल से ड्रग्स की डीलिंग: कॉल पर चल रहा था कारोबार, दुर्ग में 25 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2023 07:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Mar 2023 07:34 PM IST
सार

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि, दुर्ग जेल में  विचाराधीन कैदी सोनू सरदार ब्राउन शुगर के मामले में बंद है। वह जेल के अंदर से इन आरोपियों से फोन के माध्यम से संपर्क करके ब्राउन शुगर का कारोबार संचलित कर रहा था। 

विज्ञापन
two arrested with brown sugar worth 25 lakhs in chhattisgarh durg
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 25 लाख की ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपी यह ब्राउन शुगर नागपुर से बेचने के लिए दुर्ग लेकर पहुंचे थे। खास बात यह है कि ड्रग्स के कारोबार का नेटवर्क जेल से संचालित किया जा रहा है। पुलिस अब इसको लेकर जेल में भी पूछताछ करेगी। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी लक्की महार और कांशी निषाद दुर्ग के अलग अलग स्थानों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने की तैयारी में थे। बस से दोनों लेकर इसे दुर्ग पहुंचे थे, लेकिन कारोबार को शुरू कर पाते, उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी लक्की महार के पास से 7 बंडल में 140 पुड़िया और कांशी निषाद से 5 बंडल में 100 पुड़िया ब्राउन शुगर की बरामद की है।  दोनों से बरामद ब्राउन शुगर करीब 25.540 ग्राम 25 लाख रुपये कीमत का है। 
विज्ञापन


दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि, दुर्ग जेल में  विचाराधीन कैदी सोनू सरदार ब्राउन शुगर के मामले में बंद है। वह जेल के अंदर से इन आरोपियों से फोन के माध्यम से संपर्क करके ब्राउन शुगर का कारोबार संचलित कर रहा था। अब दुर्ग जेल से समन्वय स्थापित कर उससे भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि पुलिसिया पूछताछ और आरोपियों के बयान में ब्राउन शुगर के कारोबार के संचालन को लेकर जो बात सामने आई है, उससे जेल प्रशासन पर भी अब सवाल उठने लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed