फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Three accused arrested for robbing shift incharge and wife

Durg News: शिफ्ट इंचार्ज से पैसे छीने, फिर घर ले जाकर पत्नी से की लूट और छेड़खानी, बेटे की समझदारी से पकड़े गए

Sat, 18 Feb 2023 11:14 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:14 AM IST
सार

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक अनोखी लूट सामने आई है। यहां तीन लुटेरों ने पहले तो शिफ्ट इंचार्ज को रास्ते में लूटा। इतने में ही नहीं माने तो घर ले जाकर पत्नी के गहने उतरवा लिए। लेकिन इसदौरान पीड़ित के बेटे की एक समझदारी ने तीनों को पकड़वा दिया।

विज्ञापन
Three accused arrested for robbing shift incharge and wife
लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने लूट और छेड़खानी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने लूट के बाद पीड़ित की पत्नी के साथ छेड़खानी करते हुए जेवरात लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ड्यूटी पर जा रहे कंपनी के शिफ्ट इंचार्ज से मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। इसके बाद उसे धमकाकर उसके घर पहुंच गए। घर में उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर गहने उतरवा लिए। उसके बेटे ने समझदारी दिखाते हुए पड़ोसी के मोबाइल से फोन कर पुलिस को जानकारी दी। तीनों आरोपियों अजीत कुमार (20 वर्ष) निवासी आदर्श नगर चरोदा, अभिषेक थापा (19 वर्ष) व विकास कुमार राणा (19 वर्ष) निवासी भिलाई-3 रेलवे कालोनी को भागने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरोदा निवासी नरेश कुमार साहू (47वर्ष) रायपुर के गोदावरी स्टील कंपनी में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार की सुबह करीब 4.20 बजे वह घर से सिलतरा ड्यूटी जाने के लिए पैदल निकला था। इस दौरान चरोदा बाजार के पास पहुंचा ही था कि 4.30 बजे दादर की ओर से तीन युवक एक मोटर साइकिल में आए और रोककर कहा कि हमारी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल के लिए पैसा नहीं देने पर बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल व पर्स छीन लिया। और बदमाशो ने उसे बाइक में बिठाकर उसके घर ले गए और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड करते हुए उसकी पत्नी के गले से एक सोने का मंगलसूत्र,नाक की फुल्ली उतरवा लिया। इसी दौरान नरेश का बेटा आया तो उसके साथ भी गाली गलौज की। 


उसका बेटा किसी तरह से पीछे गेट से बाहर जाकर पड़ोसी के मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी आरोपियों ने पुलिस को आते देख आरोपी भागने लगे लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट और छेड़खानी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed