{"_id":"67e9494bac0a668e2f0b4bf4","slug":"tapan-sarkar-henchmen-killed-a-gangster-four-accused-arrested-in-case-in-durg-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: एक बदमाश को तपन सरकार के गुर्गों ने उतारा मौत के घाट, मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: एक बदमाश को तपन सरकार के गुर्गों ने उतारा मौत के घाट, मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Mar 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:18 PM IST
सार
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक बदमाश की तपन सरकार के गुर्गों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तपन सरकार भांजा समेत 4 लोगो पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक बदमाश की तपन सरकार के गुर्गों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तपन सरकार भांजा समेत 4 लोगो पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गुंडा बदमाश अवतार मरकाम हत्या करने की नियत से बुलाकर हत्या की। मृतक पर चाकू से कई बार वार कर हत्या की गई। मृतक के साथ दीपक ठाकुर से पुरानी रंजिश थी जिसका बदला लेने के लिए मृतक की हत्या करने की बात सामने आई है। इस मामले में फरार दीपक ठाकुर की पतासाजी की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल पूरा मामला मृतक अवतार मरकाम से दीपक ठाकुर से 2 साल पहले का पुराना विवाद है। मृतक अवतार ने दीपक ठाकुर से मारपीट किया जिसमे उसका पैर में गंभीर चोट लगी थी उसी दिन से दीपक और अवतार उसके बाद से रंजिश थी।इस मामले में अवतार मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। और दीपक ठाकुर ने अवतार मरकाम से बदला लेने के लिए साजिश रची।
विज्ञापन
साजिश के तहत आकाश मजूमदार ने मृतक को बीयर पिलाने के बहाने फोन करके चिखली इंदर ढाबा के पास बुलाया। जहां पहले से दीपक ठाकुर, मुकेश चीरा और अन्य लोगो नकाब बांधकर खड़े हुए थे।जैसे ही अवतार ढाबा के पास पहुंचा उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। अवतार गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तपन सरकार के भांजे आकाश मजूमदार, मुकेश चौहान उर्फ चिरा,अमन साहू उर्फ मशान और होरी पटेल उर्फ बाती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दीपक ठाकुर से मृतक की पुरानी रंजिश थी वही मृतक अवतार की बहन के साथ मुकेश चौहान उर्फ चिरा का प्रेम प्रसंग था जिससे लेकर मृतक से विवाद हुआ था जिसका बदला लेने की नियत से हत्या की गई है।आपको बता दे की आकाश मजूमदार हाल ही में उसने दुर्ग नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ा था।जिसमे उसको हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन