फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   SIT formed in case of Harassment and death of an innocent Congress also formed an investigation committee in D

Durg: मासूम के साथ दरंदिंगी और मौत मामले में SIT का गठन, कांग्रेस ने भी गठित ती जांच समिति

Wed, 09 Apr 2025 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Apr 2025 05:02 PM IST
सार

दुर्ग में मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दरंदिंगी और मौत के मामले में पुलिस ने SIT का गठन कर दिया है। तो वही कांग्रेस पार्टी ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पांच सदस्यीय महिला विधायको की जांच समिति का गठन कर दिया है।

विज्ञापन
SIT formed in case of Harassment and death of an innocent Congress also formed an investigation committee in D
मासूम से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दरंदिंगी और मौत के मामले में पुलिस ने SIT का गठन कर दिया है। तो वही कांग्रेस पार्टी ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पांच सदस्यीय महिला विधायको की जांच समिति का गठन कर दिया है। जिसके बाद आज कांग्रेस की जांच समिति के सदस्य आज बच्ची के परिवार वालों के साथ मुलाकात किया। और उन्हें न्याय दिलाए जाने का भरोसा जताया है।

विज्ञापन


नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या भोज ने शामिल होने पहुंची दुर्ग की 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में अब प्रदेश की राजनीति भी गर्म दिखाई दे रही है।कांग्रेस की तरफ़ से इस मामले में महिला विधायको की एक जांच समिति बनाई गई है।जांच सदस्य टीम आज पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। बच्ची की मां के साथ बातचीत की।और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा जताया। लेकिन इस मुलाकात के दौरान बच्ची की मां ने उनके सामने पुलिस की कार्यवाही को झूठा और गलत कार्यवाही होना बताया है।दरअसल पुलिस ने इस घटना के बाद  खुलासा करते हुऐ मामले में उसके सगे चाचा सोमेश यादव को दोषी बताते हुए गिरफ्तार कर लिया था।लेकिन बच्ची की मां का कहना है कि उनके बच्ची का साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी उसका देवर नही बल्कि वह शख्स है।जिसकी कार में उसकी बच्ची का शव मिला था। घटना की रात पुलिस वाले उनके घर में आकर उल्टे उनके परिवार वालो के साथ मारपीट की थी।इस मामले में उसके देवर यानी की जिसे पुलिस ने आरोपी बनाया है,वह निर्दोष है।उसे झूठे केस में फसाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की जांच समिति के लोगो ने पीड़ित परिवार के लोगो से मुलाकात करने के बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला से भी मिलकर पूरी वस्तुस्थिति से उन्हे अवगत कराया है।और मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है। कांग्रेस के जांच समिति की संयोजक व बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने दुर्ग एसपी से मिलने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि बच्ची की मां का कथन है और उसके देवर को झूठा फंसाया जा रहा है।इसलिए हमने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया था।जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बच्ची के चाचा को बताते हुऐ उसके विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में SIT का गठन भी कर दिया है।ताकि मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जब ट्रायल शुरू हो तब जल्द से जल्द चार्जशीट पेश कर आरोपी को सजा मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed