फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested the director of chit fund company

Bhilai: चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपए लेकर हो गया था फरार

Wed, 07 Jun 2023 09:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Jun 2023 09:51 PM IST
सार

भिलाई जिले के सुपेला थाना पुलिस ने कई सालों से फरार चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलासपुर में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था।

विज्ञापन
Police arrested the director of chit fund company
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई जिले के सुपेला थाना पुलिस ने कई सालों से फरार चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलासपुर में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अर्थतत्व क्रेडिट सोसायटी के डायरेक्टर इदरीश अहमद ने भोले भाले लोगों को लुभावने ऑफर देकर उनकी जमा पूंजी को जमा कराया था। जब जमा रकम की अवधि पूरी हुई तो निवेशकों ने अपना जमा रकम को रिफंड करने को कहा गया तो कंपनी के डायरेक्टर ने रकम वापस नही की और वहां से फरार हो गया। इसके बाद निवेशक प्रार्थिय ने सुपेला थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी पुलिस ने आरोपी के भिलाई तीन आजाद चौक स्थित घर में दबिश दिया गया जहां से भी आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर अलर्ट किए। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर में छिपकर रह रहा है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बिलासपुर के लिए रवाना हुई और पुलिस आरोपी इदरीश अहमद के किराए मकान में दबिश दी। जहां से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि सुपेला पुलिस ने दो चिडफंड कंपनी के डायरेक्टर को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पूर्व में आरोपी के खिलाफ सुपेला, नेवई व अन्य थानों में चिडफंड के मामले दर्ज है। आरोपी द्वारा अर्थतत्व क्रेडिट सोसायटी और संस्कारधानी इंफ्रा नाम से कंपनी संचालित कर लोगो को ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर करोड़ों रुपए पैसा जमा करवाकर फरार हो गया था। पुलिस को अभी तक लगभग 400 से 500  निवेशकों ने आरोपी को कंपनी में करोड़ों रुपए जमा करने की जानाकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 समेत छग चिडफंड अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed