फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Passengers going from Durg to Raipur will have to leave home early

Durg: दुर्ग से रायपुर जाने वाले यात्रियों को घर से निकलना पड़ेगा जल्दी, फ्लाई ओवर निर्माण के चलते रूट डायवर्ट

Fri, 26 May 2023 10:54 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 May 2023 10:54 AM IST
सार

इस कार्य के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए काम से बचाने के लिए रूट डायर्वट करने का फैसला लिया है। इस दौरान जो लोग दुर्ग से रायपुर जाना चाह रहे हैं वो उतई, सेलूद, फण्डा, मोतीपुर अम्लेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Passengers going from Durg to Raipur will have to leave home early
फ्लाई ओवर निर्माण के चलते रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर से दुर्ग के बीच नेशनल हाइवे 53 में 3 अलग-अलग जगहों पर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते डबरापारा तिराहा निर्माणधीन ओवर ब्रिज के नीचे पाईप लाईन का कार्य किया जाना है। इस कार्य के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए काम से बचाने के लिए रूट डायर्वट करने का फैसला लिया है। इस दौरान जो लोग दुर्ग से रायपुर जाना चाह रहे हैं वो उतई, सेलूद, फण्डा, मोतीपुर अम्लेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि डबरापारा तिराहा में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे आगामी बरसात को देखते हुए पाईप लाईन का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण शनिवार और रविवार को दुर्ग से रायपुर मार्ग डबरापारा के पास बंद रहेगा। इस दौरान लाइट हैवी वाहनों को परिवर्तित मार्ग खुर्सीपार चौक से केनाल रोड होते हुए और हथखोज से उमदा भिलाई 3 मार्ग का उपयोग किए जाएगा। इसके साथ ही हल्के वाहनों को केनाल रोड के जीरो पाइंट से डबरापारा तिराहा से निकाला जाएगा। वही सोमवार के दिन रायपुर से दुर्ग की तरफ के लेन में पाइप लाइन का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहनों को डबरापारा मंदिर कटिंग के सामने से विपरीत दिशा से निकाला जाएगा। 

विज्ञापन


खुर्सीपार हॉस्पिटल के पास से वापस अपनी लेन में आ जाएंगे। पाइप लाइन कार्य के चलते रूट डायवर्ट करने से वैकल्पिक मार्ग में वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम की स्थिति भी निर्मित हो सकती हैं। इसलिए दुर्ग रायपुर या रायपुर से दुर्ग आने जाने वाले हल्के वाहन जाम से बचने के लिए शनिवार, रविवार और सोमवार को उतई, फुण्डा और अमलेश्वर मार्ग से रायपुर आना जाना कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed