फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Nine arrested in case of duping two crores from rice trader by becoming ED officer in durg

Chhattisgarh: ठगों ने खरीदा सवा लाख का परफ्यूम, गहने और बुलेट, अब तक नौ गिरफ्तार; ईडी अफसर बन ठगे थे दो करोड़

Wed, 05 Jul 2023 08:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jul 2023 08:08 PM IST
सार

दुर्ग के चावल कारोबारी से ठगी मामले में पुलिस ने अब तक दंपती सहित नौ आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से 1.25 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा दो कार भी जब्त की है। आरोपियों ने ठगी की रकम से सवा लाख रुपये का तो परफ्यूम ही खरीद लिया था। 

विज्ञापन
Nine arrested in case of duping two crores from rice trader by becoming ED officer in durg
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दुर्ग के चावल कारोबारी से ठगी मामले में पुलिस ने अब तक दंपती सहित नौ आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से 1.25 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा दो कार भी जब्त की है। आरोपियों ने ठगी की रकम से सवा लाख रुपये का तो परफ्यूम ही खरीद लिया था। इसके साथ गहने और बुलेट भी खरीदी। आरोपियों ने ईडी अफसर बनकर करीब सात दिन पहले कारोबारी से दो करोड़ रुपये ठगे थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Crime: ईडी अफसर बनकर कारोबारी से दो करोड़ ठगने वाले सात आरोपी मुंबई से पकड़े गए; एक करोड़ बरामद
विज्ञापन


ठगी के बाद रुपयों का आरोपियों ने किया बंटवारा
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि चावल व्यापारी ठगी करने के बाद सभी आरोपियों ने रुपये का आपस में बंटवारा कर लिया था। इसमें से आरोपियों ने 2 लाख 20 हजार के जेवरात, बुलेट बाइक और 1 लाख 20 हजार का परफ्यूम समेत अन्य सामान खरीदा है। इस सारे सामान को बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम को गुजरात भेजा गया है। संभावना है कि उन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी रकम का बड़ा हिस्सा और सामान बरामद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी देकर ले गए रुपये
मोहन नगर थाना क्षेत्र पारख कॉम्प्लेक्स में चावल कारोबारी विनीत गुप्ता का ऑफिस है। इसी दफ्तर में के  27 जून की दोपहर स्कार्पियो गाड़ी से छह लोग पहुंचे। उन्होंने ही ऑफिस का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद अफसर बनकर आए लोगों ने कारोबारी को डांटा कि वह टैक्स की चोरी करते हैं। आरोपियों ने विनीत को मनी लांड्रिंग के केस में जेल भेज की धमकी दी। साथ ही ईडी का आई कार्ड दिखाकर दो करोड़ रुपये सहित व्यापारी को भी अपनी गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद रास्ते में उसे उतारकर रकम लेकर भाग निकले। 


होटल से मिले आधार कार्ड से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान मालवीय नगर चौक स्थित एवलॉन होटल में गिरीश वालेचा नामके व्यक्ति का वारदात से एक दिन पहले आकर रुकने का पता चला। पुलिस को वहां से गिरीश का आधार कार्ड भी मिला। उसकी जानकारी जुटाई तो सामने आया कि गिरीश वालेचा ने सितंबर 2022 को खुद को सीआईडी ऑफिसर बताकर गोरेगांव मुंबई में ठगी की थी। इस पर पुलिस ने गोरगांव पुलिस से संपर्क किया और गिरीश की फोटो का मिलान कराया। 

यह भी पढ़ें...Special-6: ईडी अफसर बनकर दो करोड़ की ठगी, दफ्तर में छापा मार ले गए कारोबारी को, फिर उसे रास्ते में छोड़कर भागे

मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की
गोरेगांव पुलिस ने गिरीश के साथ उसके तीन अन्य साथियों की भी पहचान की। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने मुंबई में गिरीश वालेचा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में  उसकी पत्नी नगमा अंसारी की भी मिलीभगत सामने आई। इसके अलावा आरोपी अब्दुल हमीद, श्रीधर पिल्ले, जीवा आहिर, रोहित पाठक, मंगल पटेल, कृष्णा श्रीमाला, किशोर चौबल, नासिक के संजय आईरे, राशिद, शाहिद और हासिम के शामिल होने का पता चला। पुलिस ने इनमें से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी राशिद, शाहिद और हासिम फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो, आर्टिगा गाड़ी, जेवरात, बैंक पासबुक, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed