फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Fraud of two crores from rice trader by becoming an ED officer in durg

Special-6: ईडी अफसर बनकर दो करोड़ की ठगी, दफ्तर में छापा मार ले गए कारोबारी को, फिर उसे रास्ते में छोड़कर भागे

Thu, 29 Jun 2023 08:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Jun 2023 08:06 PM IST
सार

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि शातिर ठग विनीत गुप्ता के ऑफिस में दाखिल हुए और फर्जी आईडी कार्ड दिखाया था। ठगों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Fraud of two crores from rice trader by becoming an ED officer in durg
कारोबारी विनीत गुप्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीगसढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच शातिर ठग भी सक्रिय हैं। दुर्ग में छह शातिरों ने ईडी अफसर बनकर एक राइस मिलर से दो करोड़ रुपये ठग लिए। काली स्कार्पियो गाड़ी से राइस मिलर के दफ्तर में ठगों ने छापा मारा। वहां रखे दो करोड़ रुपये के साथ ही कारोबारी को भी गाड़ी में बिठाकर ले गए। रास्ते भर उससे पूछताछ करते रहे और फिर राजनांदगांव के पास कारोबारी को गाड़ी से उतारकर भाग निकले। किसी तरह कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


काली स्कार्पियो गाड़ी से पहुंचे शातिर ठग
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के पारख कॉम्प्लेक्स में चावल कारोबारी विनीत गुप्ता का ऑफिस है। इसी दफ्तर में मंगलवार दोपहर स्कार्पियो गाड़ी से छह लोग पहुंचे। उन्होंने अंदर घुसते ही ऑफिस का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद अफसर बनकर आए लोगों ने कारोबारी को डांटा कि वह टैक्स की चोरी करते हैं। आफिस में काफी देर तक छानबीन करते रहे। इस पर कारोबारी ने दो करोड़ रुपयों से भरा रखा बैग उनके हवाले कर दिया। उसकी बदमाशों ने जब्ती बनाई और फिर रुपयों के साथ ही कारोबारी को संग ले गए। 
विज्ञापन


राजनांदगांव में सोमानी टोल प्लाजा के पास उतारकर भागे
शातिर ठग स्कार्पियो से राजनांदगांव के रास्ते महाराष्ट्र की ओर जाने लगे। चलती गाड़ी में ही कारोबारी से पूछताछ करते। रास्ते पर कारोबारी उसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। इसके बाद बदमाशों ने राजनांदगांव में सोमानी टोल प्लाजा के पास उसे उतार दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। इसके बाद किसी तरह से कारोबारी विनीत गुप्ता वापस शहर आए और थाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दो करोड़ की ठगी का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने अफसरों को भी सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों को पकड़ने के लिए बनाई गई विशेष टीम
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि शातिर ठग विनीत गुप्ता के ऑफिस में दाखिल हुए और फर्जी आईडी कार्ड दिखाया था। ठगों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाकर जांच की जा रही है। घटनास्थल के पास और राजनांदगांव के सामने टोल प्लाजा के बाद के सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ऑफिस में और बाहर लगे कैमरों से फुटेज मिली है। विनीत गुप्ता चावल के बड़े व्यापारी हैं। उसके पास दो करोड़ रुपये किस लिए रखे थे, इसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed