फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Murder case for saying Hindustan Zindabad in Bhilai

हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलने पर हत्या का मामला : पांच आरोपी गिरफ्तार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की घटना की निंदा

Sun, 17 Sep 2023 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Sep 2023 02:56 PM IST
सार

 हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर पास में बैठे कुछ युवक नाराज हो गए और उसके साथ जमकर मारपीट कर घायल कर फरार हो गए । इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Murder case for saying Hindustan Zindabad in Bhilai
सिख समाज के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान के बेटे की हत्या के मामले पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना से नाराज सिख समाज के लोगों ने खुर्सीपार थाने का घेराव किया था। गुरुदारा प्रधान का बेटा कल रात आईटीआई ग्राउंड में मोबाइल में गदर फिल्म देख रहा था इस दौरान मृतक ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिया। जिससे पास में बैठे कुछ युवक नाराज हो गए और उसके साथ जमकर मारपीट कर घायल कर फरार हो गए । इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना से नाराज सिख समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित होकर खुर्सीपार थाने का घेराव कर दिया। और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग करते रहे। दरअसल खुर्सीपार गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह का बेटा मलकीत सिंह कल रात पावर हाउस आईटीआई ग्राउंड में अपने दोस्त के साथ गदर 2 फिल्म देख रहा था इसी दौरान मृतक द्वारा कुछ टिप्पणी कर दिया। जिससे नाराज हो गए और ग्राउंड में पहले से ही मौजूद कुछ नशेड़ी युवकों ने उसे गली गलौज मृतक के साथ जमकर मारपीट की। 

विज्ञापन

 


गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने 50 लाख मुआवजा और मृतक के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग को लेकर थाने के सामने ही धरने पर बैठे हैं। सिख समाज के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व कैबिनेट प्रेम प्रकाश पांडेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी खुर्सीपार धरनास्थल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने उसके दोस्त से पुछताछ करने के बाद आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमे तुषार निषाद, तसव्वुर खान,शुभम लहरे, फैसल कुरैशी समेत एक नाबालिग शामिल है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed